जुआरियों पर एक्शन: बनखेड़ी में दो ठिकानों पर छापा, 17 गिरफ्तार

बनखेड़ी। दिवाली से पहले जुए की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बनखेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कुल 8,500 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पहली कार्रवाई ग्राम अन्हाई में एसआई मनमोहन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हुई, जहां 12 जुआरी पकड़े गए और 6,000 रुपए जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि वहां लाखों के दांव लगाए जा रहे थे। दूसरी कार्रवाई माल्हनवाड़ा में पानी टंकी के पास हुई, जहां पांच जुआरी गिरफ्तार हुए और 2,480 रुपए मिले। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Next Post

गौहर मेले में स्वदेशी मेले की रौनक, हजारों महिलाओं ने जलाए दीप

Sun Oct 19 , 2025
भोपाल। गौहर मेले में आयोजित स्वदेशी मेले में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों महिलाओं ने एक साथ दीप जलाकर उजाले और स्वदेशी भावना का संदेश दिया। मेले में पारंपरिक वस्त्र, हस्तशिल्प, मिट्टी के दीये, खिलौने और घरेलू उत्पादों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। महिलाओं […]

You May Like