
भोपाल। गौहर मेले में आयोजित स्वदेशी मेले में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों महिलाओं ने एक साथ दीप जलाकर उजाले और स्वदेशी भावना का संदेश दिया। मेले में पारंपरिक वस्त्र, हस्तशिल्प, मिट्टी के दीये, खिलौने और घरेलू उत्पादों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। महिलाओं ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देना ही सच्ची दीपावली है। पूरे गौहर मेले परिसर में दीपों की जगमगाहट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उत्सव का माहौल छा गया।
