नपा कॉम्पलेक्स के सुलभ शौचालय में फैली गंदगी से राहत, सफाई शुरू

ब्यावरा: पीपल चौराहा के समीप नपा कॉम्पलेक्स स्थित सुलभ शौचालय में भारी गंदगी और यहां मौजूद नाली के जाम होने से उठती दुर्गंध के कारण आसपास दुकानदारों का व्यवसाय करना भी मुश्किल होता है. यहां आने वाले ग्राहकों, नागरिकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आखिरकार अब कहीं जाकर नपा द्वारा यहां सफाई कराई गई है.

गौरतलब है कि नपा कॉम्पलेक्स में नगर पालिका का सुलभ शौचालय मौजूद है, इसकी उचित सफाई नहीं होने से सुलभ शौचालय में गंदगी का साम्राज्य है. शौचालय से गंदा पानी बाहर नाली में बहता रहता है. नाली जाम हो जाती है, जिसके कारण हर समय दुर्गंध बनी रहती है. उक्त समस्या को लेकर नवभारत द्वारा अपने 25 नवम्बर के अंक में प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया गया था. इसके बाद नपा द्वारा नाली की सफाई करवाई गई.

Next Post

संघ शताब्दी वर्ष पर बनखेड़ी में परिवार प्रबोधन कार्यक्रम, संयुक्त परिवारों का सम्मान

Sun Nov 30 , 2025
बनखेड़ी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास द्वारा ग्राम ज्ञानपीठ परिसर में परिवार प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ, जिसकी स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी, अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश के साथ […]

You May Like