डिवाइडर में घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

ग्वालियर। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा डबरा बायपास हाईवे पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दीपक निवासी बाथम कॉलोनी, डबरा सिटी के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम बबलू बताया जा रहा है, जो उसी कॉलोनी का निवासी है। दोनों गहरे दोस्त थे। रात में खाना खाने के बाद दोनों परिजनों से कुछ देर में लौटने की बात कहकर बाइक से घूमने निकले थे।

घूमते-घूमते वे डबरा बायपास हाईवे पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि बबलू की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए रखवा दिया है।

*तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से आरक्षक घायल*

पनिहार थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक कौशलेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शिवपुरी लिंक रोड की है। आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल आरक्षक को साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर इंचार्ज एसपी जयराज कुबेर अस्पताल पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

Next Post

सिंधु और लक्ष्य सेन जर्मनी में खिताब जीतने से बस एक जीत दूर

Sun Nov 1 , 2026
बर्लिन, 01 नवंबर (वार्ता) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन रविवार को जर्मनी में होने वाले ‘हाइलो ओपन 2026’ बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल फाइनल में खेलते नजर आएंगे। महिला एकल फाइनल में सिंधु का मुकाबला डेनमार्क की लाइन क्यर्सफेल्ड से होगा, जबकि […]

You May Like