शादी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी, लाखों की रकम हड़पी

इंदौर। शादी का भरोसा दिलाकर एक युवती से ऑनलाइन ठगी करने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का मामला खजराना थाना क्षेत्र में सामने आया है. पुलिस ने फरियाद के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है.

थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि खजराना क्षेत्र की श्रीराम कृष्ण बाग कॉलोनी में रहने वाली 33 वर्षीय नेहा वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2020 में शादी डॉट कॉम और संगम डॉट कॉम के जरिए मिले एक युवक ने उससे संपर्क कर शादी का विश्वास दिलाया. आरोपी ने बातचीत के दौरान भरोसे में लेकर अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए लाखों रुपये अपने खातों में डलवा लिए। शिकायत में बताया गया कि जब पीड़िता ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकियां देने लगा. परेशान होकर पीड़िता ने खजराना थाने में आवेदन दिया. पुलिस ने आरोपी नितेश कुमार उर्फ राहुल धीया निवासी संजय नगर, डीसीएम महात्मा गांधी नगर, जयपुर (राजस्थान) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

सबरीमला से जुड़े सोने की लूट के दोषी जाएंगे जेल: मोदी

Fri Jan 23 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 23 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सबरीमला अयप्पा मंदिर से जुड़े कथित सोने के नुकसान के लिए जिम्मेदार लोगों को जेल भेजा जाएगा, यदि केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं के प्रति अपनी “व्यक्तिगत गारंटी” बताया। भाजपा […]

You May Like