ओडिशा करेगा एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी

भुवनेश्वर, 27 मई (वार्ता) ओडिशा एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।। हांगकांग में एशियन एथलेटिक्स काउंसिल की मंगलवार को हुई बैठक में ओडिशा को एशियन इंडाेर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार मिला। बैठक में चंडीगढ़ को एशियन रिलेज 2028 की मेजबानी के लिए भी चुना गया। इस फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस कामयाबी को भारत और ओडिशा दोनों के लिए गर्व का पल बताया और इंडियन एथलेटिक्स को कॉन्टिनेंटल इवेंट हासिल करने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ओडिशा ने एक बार फिर वर्ल्ड-क्लास स्पोर्टिंग इवेंट्स होस्ट करने की अपनी काबिलियत साबित की है।

यह राज्य की एक और कामयाबी है और हमारे स्पोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑर्गनाइज़ेशनल एक्सीलेंस की एक बड़ी पहचान है।” यहां के कलिंगा स्टेडियम चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। स्टेडियम पहले भी कई वैश्विक प्रतियोगिताओं की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हासिल की है। खास बात यह है कि ओडिशा को वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी का भी अधिकार मिलीा हैं, जिससे भुवनेश्वर एशिया के उन कुछ शहरों में से एक बन गया है जो लगातार बड़े एथलेटिक्स इवेंट्स होस्ट करने के लिए तैयार हैं।

.....

Next Post

अमेरिकी सीनेटर ने ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप पर साधा निशाना, कहा- अंतहीन युद्ध की शुरुआत

Wed May 27 , 2026
वॉशिंगटन, 27 मई (वार्ता) अमेरिकी सीनेटर मार्क वॉर्नर ने ‘एक और अंतहीन युद्ध शुरू करने’ के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना की है और दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है। सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे सीनेटर […]

You May Like