सूर्यकुमार मुंबई की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी टीम में शामिल

मुंबई, 21 नवम्बर (वार्ता) भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी टीम में शामिल किया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी 26 नवंबर से शुरू हो रही है। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर 17 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे। स्क्वॉड में शिवम दुबे, सरफराज ख़ान, अजिंक्य रहाणे और आयुष म्हात्रे भी शामिल हैं।

भारत की दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ नौ दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार की मुंबई टीम में वापसी हुई है। मुंबई इंडियंस के लिए इस आईपीएल में 717 रन बनाने और 167.91 की स्ट्राइक रेट के बावजूद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन नहीं बना पाए हैं। 2025 में उन्होंने 15 पारियों में सिर्फ़ 184 रन निकले हैं। इस दौरान उनका औसत 15.33 और स्ट्राइक रेट 127.77 का रहा है। भारत इस विंडो में 10 टी20 खेलेगा। पांच मैच दक्षिण अफ्रीका से और पांच न्यूजीलैंड से हैं। इसके बाद फरवरी और मार्च 2026 में श्रीलंका के साथ मिलकर टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

सूर्यकुमार की तरह दुबे भी मैच प्रैक्टिस की तलाश में रहेंगे। एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उन्हें 11 टी20 में से सिर्फ़ छह बार बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मिला। इन पारियों में उन्होंने 60 गेंदों पर 76 रन बनाए।

मुंबई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मौजूदा चैंपियन है। 2024-25 के फ़ाइनल में उन्होंने मध्य प्रदेश को हराया था। इस बार उनका पहला मुक़ाबला लखनऊ में रेलवे से होगा।

Next Post

सुपर ओवर में भारत ए की उम्मीदें तोड़कर बंगलादेश ए फाइनल में

Fri Nov 21 , 2025
दोहा, 21 नवंबर (वार्ता) बंगलादेश ए ने शुक्रवार को यहां वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में इंडिया ए को सुपर ओवर में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बंगलादेश ए ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 […]

You May Like