ढाबे में चली गोली, शराब दुकान का कर्मचारी घायल

सतना: मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में शनिवार रविवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ढाबे में चल रही जन्मदिन पार्टी के दौरान अचानक गोली चल गई। घटना जय मां फैमिली रेस्टोरेंट रैकवार की बताई जा रही है, जहां शिवम पटेल अपने साथियों पुनीत पटेल व अन्य के साथ बर्थडे पार्टी कर रहा था। बताया गया कि इसी दौरान अचानक कुछ अज्ञात कार सवार रेस्टोरेंट के बाहर आए और गोली चला दी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना देर रात लगभग 1 बजे से 4 बजे के बीच हुई। बताया गया कि घायल पुनीत पटेल अमरपाटन की देशी शराब दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है और बेला कॉलोनी, अमरपाटन का निवासी है। गोली लगते ही शराब कंपनी के साथियों ने उसे तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्टी में शराब परोसी जा रही थी और तेज आवाज में संगीत बज रहा था। इसी बीच गोली चलने की आवाज से लोग दहशत में आ गए। गोली पुनीत पटेल के बाएं पैर के पंजे में लगी और आरपार हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह गोली हर्ष फायर के दौरान चली या किसी ने जानबूझकर निशाना साधा।

  घायल का उपचार जारी

घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि गोली हर्ष फायर थी या हमला। सतना के बिरला अस्पताल में डॉक्टरों के देखरेख में घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस बयान लेने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

 थाने में नहीं हुई शिकायत

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर जांच तेज कर दी है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लेकिन मामले का काबिलेगौर पहलू यह भी रहा कि ढाबा के संचालक द्वारा थाने में कोई भी लिखित या मौखिक सूचना नही दी गई। जिससे यह गोलीकांड कई तरह की आशंकाओं को जन्म देता है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर अपनी जांच पक्की कर रही है, कहीं यह नशे के कारोबारियों के बीच टेरेटरी का मामला तो नहीं

Next Post

निजी क्लीनिक में नवजात की मौत

Mon Nov 3 , 2025
आक्रोशित परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप सतना: मैहर में नवजात की मौत का मामला सामने आय़ा है। मैहर के आरोग्यम हेल्थ केयर निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक नवजात की संदिग्ध मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया है। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक में बच्चों के […]

You May Like