ऑनर किलिंग : पिता और चाचा ने ही कर दी कर्नाटक से आई बेटी की हत्या

ग्वालियर। डबरा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां पिता और चाचा ने मिलकर अपनी ही 21 वर्षीय बेटी नन्दनी यादव का गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना पिछोर थाना क्षेत्र के पतरियापुरा गांव की है। घटना के बाद मृतक बेटी की मां सुमन यादव और बहन बदहवास स्थिति में उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने नन्दनी को मृत घोषित कर दिया।

मृतक बेटी की मां ने रोते हुए बताया कि पिता भगवान दास यादव और चाचा संतोष यादव ने घर में हो रहे विवाद के बाद बेटी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बड़ी बात ये है कि मृतका नंदनी यादव कर्नाटक के एक मॉल में काम करती थी और कुछ दिन पहले ही रक्षा बंधन पर अपने गांव आई थी।

बताया जाता है कि पिता-चाचा ओर एक अन्य व्यक्ति घात लगाए बैठे थे। जैसे ही नन्दिनी उन्हें कमरे में मिली तभी रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई। यह हत्या सिर्फ अपनी इज्जत मान और मर्यादा को लेकर की गई है। मां सुमन का आरोप है कि नंदनी की हत्या के बाद पिता चाचा ने उसके छोटे भाई और बहन की भी हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए रखवा दिया हे और मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

Next Post

ईरान-भारत के बीच राजनीतिक, आर्थिक, रणनीतिक सहयोग बढ़ाने की संभावनाएं मौजूद : पेजेश्कियान

Mon Aug 31 , 2026
बिश्केक, 31 अगस्त (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक में कहा कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं और प्रतिबंधों के प्रभाव को कम करने के लिए संयुक्त प्रयासों से […]

You May Like

Play sound