जबलपुर: पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे तक व्यापक कॉम्बिंग गश्त चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 210 वारंट तामील किए गए, 9 बदमाशों से 51 चाकू जब्त किए गए और 3 तस्करों के कब्जे से करीब 8 किलो 765 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस मुहिम से अपराधियों में हड़कंप मच गया।
