​मप्र विधानसभा: प्रश्न निरस्त होने के विरोध में गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कैलारस शक्कर कारखाने से जुड़े प्रश्नों को बार-बार निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने विधानसभा परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा सचिवालय बिना कारण बताए उनके प्रश्न लगातार निरस्त कर रहा है।

पंकज उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने कैलारस शक्कर कारखाने से संबंधित पांच प्रश्न लगाए थे, जिन्हें दिसंबर 2025, मार्च-अप्रैल 2026 तथा वर्तमान मानसून सत्र में भी स्वीकार नहीं किया गया। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार विधानसभा अध्यक्ष और सचिवालय से प्रश्न निरस्त किए जाने का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलेगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

धरने के समर्थन में कांग्रेस के कई विधायक भी शामिल हुए। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि कैलारस शक्कर कारखाने का मुद्दा हजारों किसानों और श्रमिकों से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने से विधायकों को रोकना लोकतांत्रिक परंपराओं और विधानसभा सदस्यों के विशेषाधिकारों के विपरीत है। कांग्रेस विधायकों ने इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

Next Post

सोनम वांगचुक के समर्थन में पांढुरना के जागरूक लोगों ने भी  राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon Jul 20 , 2026
पांढुरना, शिक्षाविद सोनम वांगचुक द्वारा किए जा रहें लोकतांत्रिक आंदोलन के समर्थन में सोमवार को संविधान जागरूकता अभियान के नेतृत्व में जिले के जागरूक लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को एक चार सूत्रीय मांग पत्र का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौपा। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर देश की […]

You May Like