फर्जी रॉयल्टी से रेत का अवैध परिवहन,3 आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। फर्जी रॉयल्टी बनाकर रेत का अवैध परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को थाना पिछोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ​आरएसआई स्टोन वर्ल्ड प्रा.लि. के प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र सिंह की शिकायत के अनुसार, 24-25 सितंबर की रात टेकनपुर खनिज जांच नाके पर रेत से भरे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोका गया। चालक श्रीनिवास बघेल द्वारा दिखाई गई रॉयल्टी ई-खनिज पोर्टल पर फर्जी पाई गई। पूछताछ में चालक ने बताया कि विक्रम जाट और उसके साथियों ने 5,000 रुपये लेकर उसे व्हाट्सएप पर फर्जी रॉयल्टी भेजी थी।

​पुलिस ने धारा 318(4), 336(3), 340(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर बाबूपुर कैथोदा मार्ग से आरोपी विक्रम जाट, नीलेन्द्र सिंह भदौरिया और संदीप राजावत को घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपियों के पास से 5,000 रुपये नकद और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Next Post

अपनी भाषा पर करें अभिमान, हिंदी में ही हमारी चेतना और चिंतन: श्रीधर

Mon Sep 28 , 2026
​ग्वालियर। मध्य भारतीय हिंदी साहित्य सभा एवं जीवाजी विश्वविद्यालय की भाषा अध्ययनशाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन सोमवार को गालव सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संरक्षक श्रीधर पराड़कर रहे, जबकि अध्यक्षता प्रभारी कुलगुरु प्रो. विवेक बापट ने की। ​मुख्य […]

You May Like