नपा में नया विवाद: अध्यक्ष से वित्तीय अधिकार छीनने पर पार्षदों का एतराज, कलेक्टर से की शिकायत

विदिशा: नगर पालिका में राजनीतिक उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में 38 पार्षदों ने मिलकर नपाध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की पहल की थी, अब एक नया विवाद सामने आया है. पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है कि महिला अध्यक्ष से वित्तीय अधिकार छीनकर पुरुष उपाध्यक्ष को सौंपे जा रहे हैं.

कलेक्टर को दिए गए शिकायती आवेदन में पार्षदों ने कहा कि इस निर्णय से पहले उनकी सहमति नहीं ली गई, जो प्रक्रिया के विरुद्ध है. खास बात यह है कि शिकायत करने वालों में अधिकतर पार्षदों के प्रतिनिधि शामिल थे और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में एक भी महिला पार्षद दिखाई नहीं दी. इस पूरे मामले पर भाजपा जिला संगठन की चुप्पी भी सवाल खड़े कर रही है. संगठन का अनुशासन लगातार कमजोर होता दिख रहा है.

Next Post

चुनाव आयोग बी-टीम की तरह काम कर भाजपा को फायदा पहुंचा रहा : कांग्रेस

Sat Oct 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को बेवजह की कवायद बताते हुए कहा है कि चुनाव आयोग ने यह पूरा खेल भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर किया है और आरोप लगाया है कि इस अभियान का मकसद सिर्फ भाजपा और उसके सहयोगी दलों को चुनावी […]

You May Like