रेस्टोरेट और पेट्रोल पंपों की हुई आकस्मिक जांच

मैहर :कलेक्टर मैहर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार सोमवार को डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल और सहायक आपूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में मैहर जिले के डीजल पेट्रोल पंप, ढाबा और रेस्टोरंट की आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान मैहर-कटनी रोड पर घुनवारा, झुकेही, बदेरा सहित अन्य स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान पारस फिलिंग सेंटर बदेरा में स्टाक का निरीक्षण किया गया।

जहां पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल पाया गया। बागेश्वर बालाजी टूरिस्ट फैमिली ढाबा रेस्टोरेंट की जांच के दौरान 4 घरेलु सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग पाये जाने पर जब्त किया गया। इसी प्रकार शिव शक्ति ढावा एण्ड फैमिली रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान दो घरेलु सिलेंण्डर का उपयोग करने पर जब्त किया गया। डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल ने बताया कि घरेलु गैस का दुरूपयोग करने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत

Wed Jun 24 , 2026
सुमोना चक्रवर्ती ने 11 साल की उम्र में फिल्मों से अभिनय शुरू किया, लेकिन टीवी ने उन्हें असली पहचान दिलाई। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की ‘भूरी’ बनकर वह घर-घर में मशहूर हुईं। टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती का जन्म 24 जून 1988 को यूपी के लखनऊ में हुआ था। सुमोना चक्रवर्ती […]

You May Like