अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, पोकलेन सहित 4 वाहन जब्त

उमरिया। जिले की नौरोजाबाद तहसील अंतर्गत घोरछत नदी के समीप कथित अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, टीबीसीएल कंपनी द्वारा नेशनल हाईवे के किनारे दिनदहाड़े अवैध रूप से खनिज उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना पर एसडीएम पाली मीनाक्षी बंजारे मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान संबंधित पक्ष से खनिज उत्खनन एवं परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर एक पोकलेन मशीन, तीन हाईवा और एक ट्रेलर को जब्त कर पंचनामा तैयार कराया। जब्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

Next Post

डिजिटल अरेस्ट कर 45 लाख की ठगी, अहमदाबाद से आरोपी गिरफ्तार

Wed Jul 8 , 2026
इंदौर. डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर शहर के एक सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी से 45 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले गिरोह तक स्टेट साइबर सेल पहुंच गई है. मामले में गुजरात के अहमदाबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि ठगी की रकम इसी […]

You May Like