आईजी आफिस में सांप निकलने से मचा हडक़ंप

जबलपुर:सिविल लाइन थानांतर्गत सिविल लाइन स्थित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के परिसर में एक चार फीट लंबा सांप दीवार पर लगी टाइल्स के बीच में प्रवेश कर गया जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई।

पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने कार्यालय में उपस्थित एस आई कुंडल चौधरी के सहयोग से सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप कील बैक चैकर्ट प्रजाति का सांप है, जिसे आमतौर पर पन्हियल सांप कहते हैं, जो कि जहरीला नहीं होता है। लेकिन बेहद गुस्सैल और आक्रामक होता है। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Next Post

मॉडीफाई सायलेंसर गाड़ियों की धड़पकड़ शुरु

Mon Sep 15 , 2025
जबलपुर: शहर के अंदर कानफोड़ू साइलेंसर की आवाजों से आतंक मचाने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरु हो गई हैं। यातायात पुलिस द्वारा रविवार को तेज आवाज निकालने वाले वाहनों को पड़कर साइलेंसर निकलवाए गए एवं जुर्माना भी वसूला गया। उल्लेखनीय है कि शहर के अंदर मॉडिफाई साइलेंसर कर तेज आवाज […]

You May Like

मनोरंजन