सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्णता की ओर, शीघ्र शुरू होगा यातायात

इंदौर:शहर के कलाईकुल से चंद्रभागा पुल मार्ग पर पिछले दो साल से अधूरा पड़ा सड़क चौड़ीकरण का कार्य नवभारत में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद अब तेजी से पूरा होने की कगार पर है. सड़क की दोनों तरफ की भुजाएं तैयार हो चुकी हैं और जल्द ही इस मार्ग पर यातायात शुरू होने की उम्मीद है.कलाईकुल से चंद्रभागा पुल तक सड़क चौड़ीकरण का काम लंबे समय से अधूरा होने के कारण व्यापारियों और रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. निर्माण में देरी से जहां यातायात बाधित था, वहीं इस मार्ग पर व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा था.

बारिश में जलभराव और संकरे मार्ग के कारण आवाजाही में भी काफी दिक्कतें आती थीं. नवभारत ने 17 सितंबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए निर्माण में देरी और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे. खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार विभाग हरकत में आया और निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी. परिणामस्वरूप अब सड़क की दोनों तरफ की भुजाएं पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं और जल्द ही मार्ग पर यातायात शुरू होने की उम्मीद है. इससे आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से प्रभावित व्यापार को दोबारा गति मिल सकेगी.

निर्माण कार्य में तेजी आने से क्षेत्रीय व्यापारियों और रहवासियों में खुशी है. अब लोगों को शेष कार्य जल्द पूरा होने और स्थायी राहत मिलने का इंतजार है.

यह बोले रहवासी और व्यापारी…

लंबे समय से व्यापार ठप होने के कारण आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. अब सड़क का काम आगे बढ़ा है, उम्मीद है कि जल्द हालात सुधरेंगे.
– संगीता बाई
रुका हुआ सड़क का काम तेजी से होने से राहत मिली है. लंबे समय से कारोबार प्रभावित था. मार्ग शुरू होने पर फिर से काम बढ़ने की उम्मीद है.
अब्दुल गनी
सड़क की दोनों तरफ की भुजाएं बन चुकी हैं. यह अच्छी बात है. अब जल्द यातायात शुरू हो, ताकि इससे क्षेत्रवासी और राहगीरों को आने-जाने में सुविधा मिले.
– मोहम्मद असगर

Next Post

'रणबाली' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की फिल्म

Wed Oct 14 , 2026
मुंबई, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ को CBFC से यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। ‘रणबाली’ को बिना किसी […]

You May Like

Play sound