बंगलादेश ने वेस्ट इंडीज को रौंदकर सीरीज 2-1 से जीती

ढाका, 23 अक्टूबर (वार्ता) सैफ हसन (80) और सौम्य सरकार (91) की शानदार पारियों की बदौलत बंगलादेश ने वेस्ट इंडीज को गुरूवार को 179 रन से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।

बंगलादेश ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 298 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद वेस्ट इंडीज की पारी को 301 ओवर में मात्र 117 रन पर समेटकर विशाल अंतर से जीत हासिल की। बंगलादेश की तरफ से नासुम अहमद और रिशाद हुसैन ने तीन-तीन विकेट हासिल किये।

सौम्य सरकार को प्लेयर ऑफ द मैच और रिशाद हुसैन को उनके 12 विकेटों के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

 

Next Post

बिहार बनेगा टेक्नोलॉजी हब, नौकरियों के लिए पलायन नहीं होगा : मोदी

Thu Oct 23 , 2025
पटना, 23 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वादा किया कि यदि विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग)सत्ता में आती है, तो बिहार एक “टेक्नोलॉजी हब” बनेगा और राज्य के युवाओं को नौकरी और आजीविका की तलाश में देश के अन्य हिस्सों में पलायन नहीं करना […]

You May Like