सतना: शराब पीकर घर पहुंचने पर जब पत्नी ने आपत्ति जताई तो पति ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान पति ने बुरी तरह मारपीट करते हुए पत्नी को गंभीर तौर पर घायल कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में हालांकि पति ने बचने के लिए बहाना भी बनाया। लेकिन पीएम रिपोर्ट में खुलासा होने से हत्या का खुलासा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहिरगांव थाना सिविल लाइन निवासी सोनू आदिवासी 30 वर्ष का पति दिलेश आदिवासी 35 वर्ष, 3 नवंबर की रात शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी ने शराब की बात पर कहासुनी की तो पति ने नाराज होकर पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद पत्नी ने पति से कहा वो मायके जा रही है तो पति आग बबूला हो गया बौखलाए पति ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए बाल पकड़कर जमीन पर सर को कई बार जोर जोर से पटक दिया।
जिससे पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे पति पहले पत्नी को आसपास के गांव में झाड़फूंक कराने ले गया। जब वहाँ पर आराम नही मिला तो देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और डक्टरों को सर में दर्द होने की कहानी बताई। डियूटी डाक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।
इसी दौरान पति सिविल लाईन थाने पहुंचा और सर में दर्द की कहानी बताकर मर्ग कायम करा लिया। लेकिन जब मंगलवार को शार्ट पीएम रिपोर्ट आई तो उसमें खुलासा हुआ की महिला के सर में मारपीट की गम्भीर चोट पाई गई है। जिसे देखते हुए सिविल लाईन पुलिस ने पति से कड़ाई से पूछताछ की तो पति ने मारपीट की बात कुबूल ली। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
