अमानक नंबर प्लेट के ख़िलाफ़ हुई कार्रवाई 

जबलपुर। पुलिस ने अमानक, आड़े-तिरछे अथवा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1411 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की और उनसे ₹7,05,500 का समन शुल्क वसूल किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर की गई, उन्होंने बताया कि कई बार अपराधों में ऐसे वाहनों का उपयोग किया जाता है जिनकी नंबर प्लेट या तो स्पष्ट नहीं होती या जानबूझकर हटाई गई होती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए शहर एवं देहात के समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया।

Next Post

अग्निवीर भर्ती खेल परिसर में कराने कलेक्टर ने विभाग से मांगा अभिमत

Tue Jun 3 , 2025
ग्वालियर. अग्निवीर भर्ती की तैयारी शुरू हो गयी है। सेना के भर्ती कार्यालय ने खेल विभाग के विकलांग स्टेडियम को उपलब्ध कराने के लिये कलेक्टर को पत्र लिखा है। इस पत्र पर कलेक्टर ने खेल विभाग समेत संबंधित विभागों से अभिमत मांगा है। प्रवेश परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा जुलाई-अगस्त […]

You May Like

Play sound