अग्निवीर भर्ती खेल परिसर में कराने कलेक्टर ने विभाग से मांगा अभिमत

ग्वालियर. अग्निवीर भर्ती की तैयारी शुरू हो गयी है। सेना के भर्ती कार्यालय ने खेल विभाग के विकलांग स्टेडियम को उपलब्ध कराने के लिये कलेक्टर को पत्र लिखा है। इस पत्र पर कलेक्टर ने खेल विभाग समेत संबंधित विभागों से अभिमत मांगा है। प्रवेश परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा जुलाई-अगस्त में प्रस्तावित कराने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन यह सत्र बरसात का होने व रनिंग ट्रैक पर पानी भरने की समस्या की वजह से शारीरिक परीक्षण की तिथि आगे बढ़ाने पर अधिकारी विचार कर रहे हैं। भर्ती के लिये स्थान पर चर्चा करने के लिये विगत माह सेना व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होना थी। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते वह बैठक टल गयी। इसके बाद सेना ने कलेक्टर को पत्र लिखा।

*मुरैना जिले से सबसे अधिक पंजीयन, भिंड दूसरे नंबर पर*

अग्निवीर भर्ती के लिए 10 जिलों से 32,708 युवाओं ने पंजीयन कराए हैं। विगत वर्ष अग्निवीर में पंजीयन की संख्या 24000 हजार थी। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8,708 अधिक युवाओं ने सेना में भर्ती के लिए पंजीयन कराए हैं। सबसे अधिक 10,385 पंजीयन मुरैना के युवाओं ने कराए हैं। दूसरे नंबर पर भिंड है। यहां के 7,329 युवाओं ने सेना के लिए पंजीयन कराए हैं।

Next Post

पचमढ़ी आकर कश्मीर की अनुभूति

Tue Jun 3 , 2025
पचमढ़ी। सीएम डॉ मोहन यादव ने आज यहां कहा कि मप्र में उनकी सरकार विरासत से विकास की ओर बढ़ने के पार्टी के संकल्प को पूरा करने की तरफ तेजी से अग्रसर है। पचमढ़ी में कैबिनेट का उद्देश्य राजा भभूत सिंह का स्मरण था। आगे भी उनकी सरकार महान विभूतियों […]

You May Like