
पचमढ़ी। सीएम डॉ मोहन यादव ने आज यहां कहा कि मप्र में उनकी सरकार विरासत से विकास की ओर बढ़ने के पार्टी के संकल्प को पूरा करने की तरफ तेजी से अग्रसर है। पचमढ़ी में कैबिनेट का उद्देश्य राजा भभूत सिंह का स्मरण था। आगे भी उनकी सरकार महान विभूतियों के स्मरण के लिए भोपाल से बाहर कैबिनेट करेगी। उन्होंने कहा पचमढ़ी आकर कश्मीर की अनुभूति होती है। मप्र के लोगों को एक बार जरूर यहां आना चाहिए। उन्होंने कहा उनकी पार्टी के विधायक और सांसद 14 और 15 जून को पचमढ़ी ट्रेनिंग के लिए आयेंगे। जिससे यहां आने की निरंतरता बनी रहेगी।
