भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या : आतिशी

नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना झूठ छुपाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

सुश्री आतिशी ने एक्स पर आज कहा ‘भाजपा अपना झूठ छुपाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आज नियम 280 के तहत ‘महिला समृद्धि योजना’ पर वक्तव्य चयनित हुआ, लिस्ट ऑफ बिज़नेस में प्रकाशित भी हुआ, लेकिन जब ‘आप’ विधायक ने मुद्दे पर बोलना शुरू किया तो उन्हें स्पीकर ने बोलने ही नहीं दिया।

उन्होंने कहा ‘भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झूठ बेनकाब न हो जाए इसलिए सदन में आप विधायकों की आवाज़ दबाई जा रही है। इसलिए महिलाओं के हक़ की लड़ाई में हमने विरोध दर्ज कराते हुए वॉकआउट किया। जब तक दिल्ली की हर महिला को 2500 रुयये नहीं मिलते तब तक सड़क से लेकर सदन तक ये लड़ाई जारी रहेगी।’

सुश्री आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यह साबित हो गया कि प्रधानमंत्री ने गारंटी के नाम पर दिल्ली को धोखा दिया। महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए आठ मार्च की तारीख प्रधानमंत्री ने तय की थी लेकिन आठ मार्च जा चुकी है लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिले। दिल्ली की महिलाएं यही चाहती है कि उनको खीर न मिले बल्कि उनके 2500 मिल जाएं।

Next Post

तेलंगाना में एमएलसी की एक सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 23 अप्रैल को

Mon Mar 24 , 2025
हैदराबाद 24 मार्च (वार्ता) भारत चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को तेलंगाना में हैदराबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) की एक सीट के लिए 23 अप्रैल को द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की। मौजूदा एमएलसी सदस्य एम एस प्रभाकर राव के आगामी 01 मई को सेवानिवृत्ति होने […]

You May Like