पिकनिक से लौट रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 7 की मौत

हमलावरों ने गोलीबारी के बाद लोगों को कुल्हाड़ी से काटा, छह अन्य गंभीर घायल।

लाहौर, 18 अगस्त (वार्ता): पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पिकनिक मनाकर लौट रहे परिवार पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने पहले गोलीबारी की और फिर धारदार कुल्हाड़ियों से लोगों पर हमला किया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित मंडी बहाउद्दीन जिले के एक गांव में हुई। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

स्कूल में बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मासूम छात्रा की मौत

Mon Aug 18 , 2025
मंडला: निवास (पिपरिया) स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। विद्यालय की छात्रा शिल्पा मरावी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान नागपुर में उसकी मौत हो गई। गंभीर सवाल यह है कि जब छात्रा की हालत बिगड़ रही थी तब […]

You May Like