ईनामी लुटेरा पकड़ाया

जबलपुर: रांझी पुलिस ने लूट के प्रकरण में फरार 5 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि केशव प्रसाद कठेरिया 30 वर्ष निवासी रामनगर के साथ शांतिनगर मोड़ के पास शिब्बू उर्फ नितिन रैकवार, नितिन व 2 अन्य ने मारपीट कर उसकी जेब में रखे 8 हजार 500 रूपये, गले में पहनी चांदी की चैन छीनकर भाग गये थे।

पुलिस ने आरोपी नितिन रैकवार को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। जिसने साथी सुल्तान एवं राजा के साथ वारदात करना स्वीकार किया था।आरोपी सुल्तान एवं राजा की की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। राजा पटेल उर्फ अभिलाष उर्फ कुन्दन पिता मुन्नालाल उर्फ सुरेश 36 वर्षीय निवासी कंचनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसने छीने हुये रूपयों को आपस में बांट लेना बताया। उसे 2 हजार रूपये मिले थे जो उसने खर्च कर दिये है।

Next Post

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Thu Nov 27 , 2025
भोपाल। दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर अत्यंत सफल रहा। परिषद की बहनों अध्यक्ष श्रुति जैन, सचिव मिली जैन, कोषाध्यक्ष शैली जैन, ऋचा, नम्रता, हरषु, सोनल, प्रीति, निकिता, स्वाति, मोनिका, रश्मि, सरिता आदि का योगदान सराहनीय रहा। परिषद के परिवारजनों और युवा सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। […]

You May Like