मंत्री और महापौर ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

इंदौर:नगर निगम द्वारा सांवेर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में ड्रेनेज और पानी की लाइन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन किया गया. भूमिपूजन जल संसाधन मंत्री और महापौर ने किया. इसके सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 6 वार्डो में अमृत योजना 2.0 के तहत 305 करोड़ रुपए की लागत उक्त विकास कार्य होगा.जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि आज कनाडिया में अमृत 2.0 योजना के तहत सांवेर विधानसभा के वार्डो में 80 एमएलडी एसटीपी प्लांट एवं पम्पिंग स्टेशन निर्माण कार्य शुरू किया गया है. साथ ही 179 किमी सीवर लाईन डालने का भूमि पूजन किया गया. भूमिपूजन में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सुरेश कुरवाडे सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

महापौर जो संकल्प लेते हैं उसे पूरा करते हैंः सिलावट
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि शहर के स्मार्ट महापौर जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करते हैं. उनके संकल्प अनुसार ही सांवेर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम के वार्ड में 305.23 करोड़ रुपए की लागत से अमृत योजना 2.0 के तहत विभिन्न विकास कार्य काम शुरू हो रहा है. उक्त कार्य होने के बाद इस क्षेत्र के एक-एक गांव और एक-एक गली के हर घर में पीने का पानी और हर घर से सीवरेज का कनेक्शन होगा?
29 गांव की जवाबदारी को पूरा करना हमारा संकल्पः महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि वर्ष 2014 में जब नगर निगम को 29 गांव में सुविधा देने की जिम्मेदारी मिली है। हमने यह संकल्प लिया कि नगरीय क्षेत्र में जल प्रदाय एवं सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध कराते हैं।। इस तरह से हम 29 गांव में भी पर्याप्त जलप्रदाय और सिवरेज लाइन की व्यवस्था करेंगे। इसी संकल्प को पूरा करने हेतु आज सांवेर विधानसभा में 305 करोड़ से अधिक के अमृत 2.0 योजना के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। प्रदेश मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री का हार्दिक अभिनंदन करते हैं कि उन्होंने वर्ष 2050 की जनसंख्या को देखते हुए नर्मदा योजना के चौथे चरण की मंजूरी दी है।
उक्त विकास कार्य से निम्न क्षेत्र होंगे लाभान्वित
नगर निगम के एसटीपी प्लांट ऑफ 80 एमएलडी जलप्रदाय योजना से वार्ड 76,18,19,21,34,35 और 36 के रहवासियों को लाभ मिलेगा

Next Post

बिना नंबर और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Sun Nov 23 , 2025
इंदौर: महू यातायात पुलिस ने शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना नंबर प्लेट चल रही गाड़ियों, तीन सवारी और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट पर सख्ती दिखाते हुए 14 चालान बनाए. ड्रीमलैंड चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहन, तीन सवारी और […]

You May Like