गैसाबाद/दमोह: सावन माह में भगवान शिव की आराधना के पावन अवसर पर गैसाबाद से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध जलखंडेश्वर धाम से श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत कांवड़ यात्रा धूमधाम से बांदकपुर के लिए रवाना.लगातार दूसरे वर्ष निकाली जा रही इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।बोल बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोषों के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ यात्रा पर निकले।
यह यात्रा बलेह, भैंसा, रनेह और पटेरा होते हुए आगे बढ़ेगी। आज रात्रि विश्राम पटेरा में होगा, जबकि कल दोपहर बांदकपुर पहुंचकर सभी कांवड़िये भगवान शिव का पवित्र जलाभिषेक करेंगे।यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में शिवभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था ने सावन माह की आध्यात्मिक गरिमा को और भी भव्य बना दिया।
