
सिंगरौली। जिले के ग्राम सासन निवासी डॉ. अंकित शाह की शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में जूनियर रेजिडेंट के पद पर पदस्थापना हुई है। बता दे कि वर्तमान समय में डॉ. अंकित अपनी सेवाएं जिला अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर बैढ़न के बाल रोग विभाग में प्रदान कर रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा पूर्ण करने के बाद अपने गृह जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने पर क्षेत्रवासियों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
