ग्वालियर: राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने राजमाता माधवीराजे सिंधिया की आज शुक्रवार को जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल एवं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ के संयोजन में आज राजमाता माधवीराजे की जयंती पर माधवीराजे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसके बाद सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. आर.के.शर्मा, आरएमओ डॉ. आलोक पुरोहित, सहायक अस्पताल प्रबंधक डॉ. राजेश बिरथरिया एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अर्चना छारी ने विधिवत रूप से रक्तदान शिविर प्रारंभ कराया। इस रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्तदान किया गया ।
