शिवपुरी की कॉलोनी में मगरमच्छ निकला, युवाओं ने किया रेस्क्यू

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र की द्वारिकापुरी कॉलोनी में रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलोनी की गलियों में एक मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दिया। अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। कॉलोनीवासियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची। रात करीब 10 बजे लोगों ने सबसे पहले एक खाली प्लॉट के पास मगरमच्छ को देखा। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। बच्चों और महिलाओं को घरों में सुरक्षित रखा गया, वहीं कुछ युवाओं ने स्थिति संभालने की कोशिश शुरू की।

लगातार इंतजार के बाद भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम के न पहुंचने पर, स्थानीय युवाओं ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने रस्सी और कपड़े की मदद से मगरमच्छ को काबू में करने की योजना बनाई। युवाओं ने बेहद सावधानी से मगरमच्छ की आंखों पर पट्टी बांधी ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। इसके बाद उन्होंने उसे रस्सियों से बांधा और एक वाहन की मदद से टाइगर रिजर्व कार्यालय के बाहर सुरक्षित छोड़ दिया।

Next Post

देश में सड़कों का बड़ा जाल: नेशनल हाईवे की लंबाई 10 साल में 50% बढ़ी, 18,462 किमी NH के साथ महाराष्ट्र बना नेशनल हाईवे का सरताज

Mon Nov 3 , 2025
नई दिल्ली, 03 नवम्बर 2025: भारत में सड़कों का नेटवर्क 63 लाख किलोमीटर से अधिक हो चुका है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की कुल लंबाई 1,46,342 किलोमीटर है। यह आंकड़ा मार्च 2014 की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, जब राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 91,287 किलोमीटर थी। […]

You May Like