जबलपुर: हनुमानताल एवं खितौला थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । खितौला पुलिस ने बताया कि सोनू पटेल 25 वर्ष निवासी बरा मोहल्ला खितौला को नानू विश्वकर्मा एंव सोनू कोल ने रास्ते में रोका और शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, मना करने पर मारपीट कर दी । नानू ने चाकू से हमला कर चोट पहुंचाई। इसी प्रकार हनुमानताल थाने में रोहित सोनकर 31 वर्ष निवासी करिया पाथर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अमित उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, रूपये देने से मना करने पर चाकू से हमलाकर उसे चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया
Next Post
हारवेस्टर रोककर ड्राइवर पर किया हमला
Fri May 29 , 2026
जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत पुरानी कलारी मंडी गेट के सामने शहपुरा बदमाशों ने हारवेस्टर रोककर बदमाशों ने ड्राइवर पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक अंकित साहू 28 वर्ष निवासी ग्राम खितौला थाना खितौला मंूग काटने के लिये सिहोरा से ग्राम उदयपुरा हारवेस्टर लेकर अपने ड्रायवर सुब्बा सिंह के साथ […]

You May Like
-
3 months ago
कैफे में फायरिंग की सूचना निकली फर्जी
-
10 months ago
पद्म विभूषण सैयद हैदर रज़ा स्मृति का नौवां बरस…