
इंदौर। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) की बोर्ड बैठक बुधवार को महापौर एवं बोर्ड अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रीन मोबिलिटी, इंटरसिटी परिवहन, लास्ट माइल कनेक्टिविटी और हेलीकॉप्टर सेवा जैसे कई नवाचारों पर अहम निर्णय लिए गए।
ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में बड़े कदम:
इस माह शहर को 50 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। वर्तमान में बीआरटीएस पर 30 तथा अन्य मार्गों पर 50 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के प्रथम चरण में केंद्र सरकार ने 150 ई-बसों को मंजूरी दी है। इनके संचालन के लिए नायता मुंडला और देवास नाका में दो ई-बस डिपो का निर्माण होगा, जिसकी पूरी वित्तीय सहायता केंद्र व राज्य सरकार से मिलेगी।
इंटरसिटी कनेक्टिविटी में विस्तार:
इंदौर से भोपाल, उज्जैन, खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, धार-मांडव और महेश्वर जैसे शहरों के लिए 26 इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू की जाएंगी। इंदौर से कोटा, मंदसौर होकर नीमच, जीरापुर एवं सोयत कला तक नई एसी बस सेवाएं भी शुरू होंगी। वहीं अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी के लिए राजकोट, रायपुर, जयपुर, दिल्ली, अयोध्या, वाराणसी, पुणे आदि मार्गों पर बस संचालन हेतु नई निविदाएं आमंत्रित होंगी।
हेलीकॉप्टर और डबल डेकर बस सेवा:
इंदौर से भोपाल हेलीकॉप्टर सेवा की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) मंगाए जाएंगे। पूर्व में निविदा के अभाव में डबल डेकर बसें अब एआईसीटीएसएल/NMC स्वयं खरीदेगा।
लास्ट माइल कनेक्टिविटी और आर्थिक आत्मनिर्भरता:
ई-बाइक सेवा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है, फिलहाल 1500 माय बाइक साइकिलें सफलतापूर्वक चल रही हैं। साथ ही एबी रोड के 42 यूनिपोल्स पर विज्ञापन हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
महिला यात्रियों को रक्षाबंधन पर तोहफा:
महापौर भार्गव ने रक्षाबंधन पर शहर की सभी बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की
