
रीवा। रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की सुबह जीआरपी पुलिस ने दो आटो चालको को पकड़ा जो रेवांचल ट्रेन में चढक़र जबरन यात्रियो को अपनी आटो में बैठाने के लिये परेशान कर रहे थे. शिकायत मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आटो चालको को थाने लाई. जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ.
शुक्रवार सुबह 8 बजे भोपाल से चलकर रेवांचल एक्सप्रेस रीवा रेलवे स्टेशन पहुंची. इसी दौरान ऑटो चालक सवारी लेने के लिए प्लेटफार्म मे घुस गए और जबरन यात्रियों को पकडक़र स्टेशन के बाहर ले जाकर ऑटो मे बैठाने लगे. इसकी शिकायत जीआरपी थाना पुलिस को मिली. इसके बाद जीआरपी एसआई आरएस ठक्कर मौके पर पहुचे और दो ऑटो चालक को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद उन्हें थाने ले जाकर कार्रवाई करते हुए लॉकअप मे बंद कर दिया.
