भोपाल: नगर निगम परिषद की बैठक में शहर सरकार का बजट पेश किया जा रहा है, जिसका आकार इस बार 3800 करोड़ रुपए से अधिक रहने का अनुमान है,बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में वित्तीय प्रावधानों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। गोमांस, नई बिल्डिंग निर्माण और हाल ही में हुई लोकायुक्त कार्रवाई को लेकर पार्षदों के बीच बहस हो
रही हैं।
बैठक में शहर की पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर भी जोर रहेगा। 14 नई पार्किंग के प्रस्ताव लाए जा रहे हैं, जिनमें से 5 मेट्रो स्टेशनों के नीचे विकसित करने की योजना है। यहां 40 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहनों की क्षमता प्रस्तावित है।इसके अलावा निगम द्वारा वसूले जाने वाले पांच अलग-अलग करों संपत्तिकर, स्वच्छता कर, नगरीय विकास उपकर, शिक्षा उपकर और ठोस अपशिष्ट कर को एकीकृत करने (युक्तियुक्तकरण) पर भी निर्णय संभावित है, जिससे वसूली प्रक्रिया आसान हो सके
Next Post
भोपाल आयुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर
Mon Mar 23 , 2026
भोपाल:राजधानी में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया। इस बार भोपाल संभाग के आयुक्त कार्यालय को निशाना बनाते हुए धमकी भरा ईमेल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया तथा एहतियातन पूरे कार्यालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया।मौके पर बम […]

You May Like
-
6 months ago
आरईएस का सब इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार
-
6 months ago
राशिफल-पंचांग : 09 अक्टूबर 2025
-
9 months ago
जाे रूट की जूझारू 99 रन, इंग्लैंड चार विकेट पर 251
-
6 months ago
तिघरा बांध में मिली महिला की लाश