गांजे की खेप के साथ दो पकड़ाए 

जबलपुर। सिविल लाईन पुलिस ने रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 6 के पास दबिश देकर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का व 2 मोबाइल जप्त किया गया।

टीआई अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 6 के पास एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये प्लेटफार्म नम्बर 6 के बाहर मेट्रो स्टेण्ड में खड़े दिखे रामदयाल कुम्हार पिता होरी लाल 55 वर्ष निवासी गाड़ाघाट थाना पाटन एवं लल्लन यादव पिता लल्लू यादव 32 वर्ष निवासी शारदा मंदिर के पास इरादत्तगंज थाना घूरपुर जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी रामदयाल कुम्हार एवं लल्लन यादव के कब्जे से कुल 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये , 2 कीपेड मोबाइल जप्त किए गए।

Next Post

कुएं में मिला 78 वर्षीय महिला का शव, कोहरे में गिरने की आशंका

Wed Nov 12 , 2025
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवान चारसी में बुधवार सुबह एक 78 वर्षीय महिला का शव खेत के कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रैनू पति कुंजी कुमरे के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रैनू मंगलवार रात […]

You May Like