जियोहॉटस्टार ने रियलिटी शो ‘द 50’ की घोषणा की

मुंबई, (वार्ता) जियोहॉटस्टार ने बनिजय एशिया द्वारा निर्मित ‘द 50’ की घोषणा की है। ‘द 50’ में 50 प्रतियोगी एक भव्य, अनिश्चित और रोमांच से भरपूर महल में प्रवेश करेंगे।

जहाँ न कोई नियम है, न कोई सीमा। यहाँ हर चाल का असर पचास गुना ज़्यादा होगा।

यह शो भारत में रियलिटी टीवी देखने और समझने का नज़रिया बदलने के लिए तैयार है। इस खेल में, चाहे आप प्रतियोगी हों या दर्शक हर पल खेल बदल सकता है।

रणनीति, दोस्ती, दुश्मनी, धोखा, माइंड गेम्स और 50 गुना ड्रामा के साथ ‘द 50’ ऐसा रियलिटी अनुभव देने के लिए तैयार है, जैसा न कभी किसी ने देखा और न कभी सोचा है ।

‘द 50’ के बहुत जल्द सिर्फ जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

 

Next Post

कार्तिक आर्यन ने शुरुआत में ‘भूल भुलैया’ फ़्रैंचाइज़ी में काम के लिए मना किया था

Wed Dec 10 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने बताया है कि शुरुआत में उन्होंने ‘भूल भुलैया’ फ़्रैंचाइज़ी में काम के लिए मना कर दिया था। सऊदी अरब में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में कार्तिक आर्यन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहाँ उन्होंने दुनिया भर के दर्शकों और इंडस्ट्री से […]

You May Like