उमरिया एसपी को तत्काल निलंबित किया जाए: अजय सिंह

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने न्याय और सुरक्षा की मांग लेकर उमरिया पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची आदिवासी महिलाओं के चरित्र और रंग-रूप पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।अजय सिंह ने इस घटना को महिलाओं की गरिमा का अपमान और पूरे मध्य प्रदेश के लिए शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक को महिलाओं को भरोसा दिलाकर उनकी शिकायत पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय उन्हें अपमानित किया गया।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का इस तरह का कथित व्यवहार प्रशासन में बढ़ते अहंकार को दर्शाता है, विशेषकर आदिवासी महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता की कमी को उजागर करता है।
सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं और आदिवासी समुदायों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब रक्षक ही अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो पीड़ित न्याय के लिए कहां जाएंगे।
उन्होंने राज्य सरकार से एसपी को पद से हटाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने सुशासन और महिला सशक्तीकरण के सरकार के दावों पर भी सवाल उठाए।

Next Post

माता टेकरी पर आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज रहीं पहाड़ी

Tue Oct 13 , 2026
देवास: शारदीय नवरात्रि में देवास की माता टेकरी पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी हैं। मातारानी के जयकारे गूंज रहे हैं। कोई पैदल चलकर दरबार पहुंच रहा है तो कोई घुटनों के बल आगे बढ़ते हुए अपनी […]

You May Like