सेवानिवृति पर शिक्षक का सम्मान

रायसेन। प्राथमिक शाला टिकोदा के शिक्षक एम.एल. अहिरवार की 41 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर ग्रामवासियों और संकुल परिवार द्वारा सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अहिरवार जी का सपत्नीक शाल, श्रीफल और माला से सम्मान किया गया। सरपंच साधना सिंह पंदराम ने उन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास का मार्गदर्शक बताया। संकुल प्राचार्य के.एस. राठौरिया ने उनके अनुशासन और समर्पण की सराहना की। जन शिक्षक रघुवीर सिंह समेत कई शिक्षकों और ग्रामीणों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पालकगण और परिजन उपस्थित रहे।

Next Post

सीएम राइज स्कूल का निर्माण बना परेशानी का कारण, कीचड़ और अव्यवस्था से आवागमन बाधित

Fri Jul 4 , 2025
रायसेन। जिला शिक्षा विभाग के सामने करोड़ों रुपए की लागत से सीएम राइज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। भवन के निर्माण का ठेका त्रिशूल कंट्रक्शन कंपनी भोपाल को दिया गया है । बारिश के चलते यहां मिट्टी की कारण कीचड़ हो गई है ।घुटनों कीचड़ के बीच दफ्तर […]

You May Like