सीएम राइज स्कूल का निर्माण बना परेशानी का कारण, कीचड़ और अव्यवस्था से आवागमन बाधित

रायसेन। जिला शिक्षा विभाग के सामने करोड़ों रुपए की लागत से सीएम राइज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। भवन के निर्माण का ठेका त्रिशूल कंट्रक्शन कंपनी भोपाल को दिया गया है । बारिश के चलते यहां मिट्टी की कारण कीचड़ हो गई है ।घुटनों कीचड़ के बीच दफ्तर में कामकाज कराने आने वाले शिक्षकों और आम लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में बिल्डिंग का निर्माण कार्य जोरों पर है। जहां एक और आम रास्ते पर पहाड़ों के समान रेत पड़ी हुई है। वही आम रास्ते पर मजदूरों के अस्थाई निवास बना दिए गए हैं ।जिससे रोजाना सीएम राइज स्कूल पढ़ने आने जाने वाले छात्र-छात्राओं और आम लोगों शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी खड़ी हो रही है।

शिक्षा विभाग की दहलीज पर निर्माण कार्य

ठेकेदार द्वारा वर्तमान में जिला शिक्षा विभाग की दहलीज पर पेवर ब्लॉक लगाने का काम चलाया जा रहा है। यहां पेवर ब्लॉक के लगे ढ़ेर और बिल्डिंग मटेरियल के ढेर की वजह से जिला शिक्षा विभाग में लोगों का आना-जाना दुभर हो रहा है ।निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है ।बारिश के चलते पूरे परिसर में कीचड़ और मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं ।इस कारण फिसलन हो रही है।लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।लोगों ने बताया कि ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाना चाहिए और कीचड़ और आम रास्ते पर जमा बिल्डिंग मटेरियल को एक तरफ व्यवस्थित तरीके से रखवाना चाहिए ।ताकि लोगों का आवागमन सुचारू हो सके।

इनका कहना है…

हमने सीएम राइज बिल्डिंग ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तेजी लाई जाए।यहां आम रास्ते से रेत के ढ़ेर हटाया जाए और कीचड़ खत्म करने काली गिट्टी चूरी डाली जाए।मोनिका पटेल सहायक संचालक शिक्षा रायसेन

 

Next Post

आंध्रप्रदेश से दबोचा गया गैंगरेप-लूट का आरोपी

Fri Jul 4 , 2025
सतना: मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी आंध्रप्रदेश के सुदूर इलाके में यह सोचकर छिपा हुआ था कि पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन साइबर सेल की मदद से मिली लीड के आधार पर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।