सीहोर को मेट्रोपोलिटन सिटी क्षेत्र योजना में शामिल करने पर विधायक राय ने जताया आभार

सीहोर। महानगरीय मेट्रोपोलिटन सिटी क्षेत्र में विकसित होते प्रदेश के शहरों में सीहोर को जोडऩे पर विधायक सुदेश राय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट कर नागरिकों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.

विधायक सुदेश राय ने कहा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को अनेककों सौगातें दी हैं. इसी क्रम को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तीव्रगति से आगे बढ़ा रहे हंै.विधानसभा क्षेत्र में रहने वालीे लाड़ली बहनों को प्रति माह 1250 रुपए मिल रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह निकाह योजना में भी 51 हजार रूपये की राशि प्रदान की जा रही है. प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड से 5 लाख का इलाज मुक्त मिल रहा है तो वहीं जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य की रक्षा भी की जा रही है. किसानों के भी मान सम्मान का ध्यान केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री रख रहे है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कर कलमों से विधानसभा क्षेत्र के सीहेार श्यामपुर दोराहा, अहमदपुर, चरनाल और सभी ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य हो चुके हैं तो वहीं अनेक कार्य निर्माणाधीन हैं. श्री राय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जनता के हित में निर्माण कार्यों के प्रस्ताव भेजिए पैसों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि मेट्रोपोलिटन सिटी भोपाल योजना से सीहोर को जोड़ा गया है जिस से समुचित विकास होगा जिस का लाभ नागरिकों को मिलेगा.

Next Post

रूसी सीमा पर नाटो बलों का जमावड़ा चिंताजनक: लावरोव

Wed May 28 , 2025
मॉस्को, 28 मई (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि रूसी सीमा पर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की टुकड़ियों का जमावड़ा चिंताजनक है। श्री लावरोव ने यहां सुरक्षा मुद्दों के प्रभारी उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में कहा, “संयोगवश पूर्व में तटस्थ रहे […]

You May Like