उत्तर कोरिया ने नए मिसाइल लॉन्चर का परीक्षण किया

प्योंगयांग, 27 मई (स्पुतनिक/यूएनआई) उत्तर कोरिया ने एक नए मिसाइल लॉन्चर का परीक्षण किया है। यह जानकारी उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने बुधवार को दी। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरियाई मिसाइल प्रशासन और रक्षा विज्ञान अकादमी ने नव विकसित हल्के बहुउद्देशीय मिसाइल लॉन्चर और एक बहुउद्देशीय सामरिक क्रूज मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया। रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षणों में एक विशेष प्रयोजन सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल की शक्ति, एक विस्तारित दूरी की निर्देशित मिसाइल की विश्वसनीयता और एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता-निर्देशित सामरिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का विश्लेषण और मूल्यांकन किया गया।

.....

Next Post

लेबनान पर इजरायली हमलों में 30 से अधिक लोग मारे गए: लेबनानी मंत्रालय

Wed May 27 , 2026
बेरुत, 27 मई (स्पुतनिक/वार्ता) इजरायल द्वारा लेबनान पर हाल के घंटों में किए गए सिलसिलेवार हमलों में 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इजरायली दुश्मन ने हाल के घंटों में […]

You May Like