लेबनान पर इजरायली हमलों में 30 से अधिक लोग मारे गए: लेबनानी मंत्रालय

बेरुत, 27 मई (स्पुतनिक/वार्ता) इजरायल द्वारा लेबनान पर हाल के घंटों में किए गए सिलसिलेवार हमलों में 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इजरायली दुश्मन ने हाल के घंटों में हमलों के दौरान सिलसिलेवार नरसंहार किए हैं, जिनमें 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।” बयान में आगे कहा गया है कि मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

16 अप्रैल को वाशिंगटन में राजदूत स्तर पर लेबनान-इजरायल की पहली सीधी वार्ता हुई। वार्ता के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम समझौता हो गया है। औपचारिक समझौते के बावजूद, इजरायल दक्षिणी लेबनान में दर्जनों बस्तियों पर रोजाना हमले जारी रखे हुए है और कई सीमावर्ती बस्तियों पर नियंत्रण बनाए हुए है। लेबनान का हिजबुल्लाह आंदोलन जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है।

.....

Next Post

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में 60 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू कीं

Wed May 27 , 2026
हैदराबाद, 27 मई (वार्ता) तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर और तेलंगाना सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक वाई नागी रेड्डी ने पर्यावरण-हितैषी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को यहां कुकटपल्ली डिपो पर 60 नयी इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत की। मंत्री ने कुकटपल्ली विधायक माधवराम कृष्ण राव, एमएलसी […]

You May Like