
ग्वालियर। विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन वेष्णो माता का मंदिर नाका चंद्रवदनी पर प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल की अध्यक्षता एवं सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर एल एन उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि अधीक्षण यंत्री ए एस मौर्य, आरसी बंसल, एम सी अग्रवाल एवं राज्य पेंशनर्स संघ के मुरैना के प्रांतीय अध्यक्ष बी एल टुढले की उपस्थिति में सहभोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सैकड़ो पेंशनर्स की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री को भी आमंत्रित किया गया था परंतु अस्वस्थ होने से वे नहीं आ पाये। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं हाऊजी खेल के साथ ही पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। धारा 49 के निष्क्रिय होने की स्थिति पर एवं 2 फीसदी महंगाई राहत एव एरियर एव अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिये जाने पर भी चर्चा हुई, साथ ही कैशलेस हेल्थ बीमा पॉलिसी एवं अन्य जानकारी भी प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल द्वारा दी गई।
सम्मेलन में शिवपुरी, मुरैना, सबलगढ़, लहार, भिंड, मेहगांव, गोहद, डबरा एवं दतिया के कई पदाधिकारी प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया सम्मेलन के आयोजन में राजेश शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष, एन आर अतरौलिया प्रांतीय प्रचार मंत्री, ए एम अग्रवाल उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध सेन एवं के के गोयल सह सचिव ने विशेष सहयोग प्रदान किया। स्नेह सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी पेंशनर्स साथियों के प्रति एस के जायसवाल, जेपी नामदेव ए एम अग्रवाल, अजय सिंह कुशवाह, एस एल शाक्य, सुनील शिंदे, आर एन द्विवेदी, श्रीमती राजेश्वरी दुबे ने आभार व्यक्त किया।
