मंदिर से लौट रही मासूम का अपहरण, सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने बच्ची को ढूंढकर परिजनों को सौंपा

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में अपने घर से निकली एक 9 साल की नाबालिग लड़की अचानक से लापता हो गई. लड़की को अपने साथ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले अज्ञात बाइक सवार की तलाश में पुलिस जुट गई है. पुलिस ने लड़की की तलाश पूरी कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचा दिया है.

जानकारी के मुताबिक न्यू सुभाष कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग अपने परिजनों के साथ रहती है. वह हर रोज सुबह मंदिर जाती है. मंगलवार को भी नाबालिग मंदिर से लौट रही थी. इस दौरान एक अज्ञात बाइक सवार लड़की रास्ते में मिला और खुद को उसके पिता का दोस्त बताया. आरोपी ने नाबालिग लड़की को अपनी बाइक में बैठाया और कई स्थानों पर ले जाकर घूमा. लड़की के देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने इसकी सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इस दौरान अज्ञात बाइक सवार को लड़की को अपने साथ ले जाते फुटेज में देखा गया. बहुत देर के बाद आरोपी ने लड़की को अरेरा हिल्स इलाके में छोड़ा और भाग गया. लड़की को देखकर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लड़की की तलाश पूरी की और उसके परिजनों के पास पुहंचाया. पुलिस ने लड़की से आरोपी के बारे में पूछताछ की. अब अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है.

Next Post

ईरान युद्ध के कारण अमेरिकी परिवारों पर पड़ा करीब एक लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ, ईंधन, भोजन और अन्य बुनियादी खर्च हुए महंगे

Tue Jun 30 , 2026
वॉशिंगटन, 30 जून (वार्ता) आम अमेरिकी परिवारों को फरवरी के अंत में ईरान के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से महंगे ईंधन, भोजन और अन्य खर्चों के रूप में लगभग 1,000 डॉलर (लगभग 94 हजार 600 रुपये) का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ा है। मूडीज एनालिटिक्स के इस अनुमान की […]

You May Like