ओंकारेश्वर में पंचक्रोशी यात्रा शुरू, पहले दिन 20 हजार श्रद्धालु हुए रवाना

ओंकारेश्वर। पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को करीब 20 हजार श्रद्धालु नर्मदा स्नान और ममलेश्वर मंदिर के दर्शन के बाद यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अंजरुद, सनावद, टोकसर, बड़वाह और सिद्धवरकूट होते हुए वापस ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। यहां ओंकार पर्वत की परिक्रमा और भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के साथ यात्रा संपन्न होगी। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Next Post

मटर का सीजन शुरू, लेकिन मंडी अधूरी; 800 व्यापारियों के सामने कारोबार का संकट

Thu Nov 19 , 2026
जबलपुर। हरी मटर का सीजन शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन औरैया बायपास स्थित नवीन मटर मंडी का निर्माण तीन साल बाद भी अधूरा है। दुकानों का आवंटन और बिजली, रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से करीब 800 व्यापारी परेशान हैं। मंडी में जगह की कमी के […]

You May Like