पत्नी पर लगाया 10 शादियां, ठगी और 5 लाख की वसूली का आरोप

ग्वालियर: बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी से ही सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके परिजन शादी के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह से जुड़े हैं. शिकायतकर्ता का दावा है कि शादी के बाद घर से लाखों रुपये के जेवरात गायब हो गए और अब पत्नी उस पर पांच लाख रुपये देने का दबाव बना रही है. पैसे नहीं देने पर झूठे मामलों में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है. पत्नी को बंदूकों से लगाव है, उसने कई फोटो गन के साथ खिंचवाई हैं.

राहुल ने पुलिस को कुछ फोटो और वीडियो भी सौंपे हैं. उसका आरोप है कि पत्नी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें और स्टेटस साझा कर लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास करती है. साथ ही उसने यह भी दावा किया है कि उसे अनजान नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.राहुल जाटव ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी, सास, साली और शिवपुरी साइबर सेल में पदस्थ एक आरक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. राहुल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी निवासी राखी जाटव के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही उसे पत्नी की गतिविधियों पर संदेह होने लगा. शिकायतकर्ता के अनुसार शादी के दौरान ही पत्नी ने अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों की मदद से घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी करवा दिए.

Next Post

तीन युवकों की पहुज नदी में डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदलीं

Fri Jun 19 , 2026
भिंड: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित पहुज नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब भिंड के मिहोना थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए युवक दोस्तों के […]

You May Like