
जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में फीजियोथैरिपी कराकर लौट रहे युवक को शराबी ने चाकू मार दी और धमकाते हुए भाग गया।
पुलिस ने बताया कि रोशन कनोजिया 32 वर्ष निवासी नर्मदा नगर भैंसासुर मंदिर के पास गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सब्जी की दुकान गोहलपुर सब्जी मार्केट में लगाता है। संकट मोचन मंदिर के प्रथम तल पर डाक्टर के पास फीजियोथैरिपी कराने गया था, वापस आते समय सीढि़यों पर हर्ष कनोजिया मिला जो उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो चाकू से हमलाकर पीठ में चोट पहुॅचा दी, जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
