पंचांग 17 नवम्बर 2025:-
रा.मि. 26 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी चन्द्रवासरे दिन-रात, चित्रा नक्षत्रे रातअंत 5/50, प्रीति योगे दिन 9/32, गर करणे सू.उ. 6/37, सू.अ. 5/23, चन्द्रचार कन्या शाम 4/49 से तुला, पर्व- सोम प्रदोष व्रत, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 17 नवम्बर 2025
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता मेंसफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, वर्ष के मध्य में शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, अधिकारियों का कानूनी मामलों में मेलजोल बढ़ेगा, वर्ष के अन्त में यात्रा कष्टदायक हो सकती है, दाम्पत्य जीवन का निर्वहन होगा, व्यस्तता रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को कानूनी मामलों में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यात्रा में कष्ट हो सकता है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों कोउतावलेपन में हानि हो सकती है, सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
————————————————-
आज का भविष्य:-सोमवार 17 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट, मधुरभाषी, परिश्रमी, चतुर होगा, अन्याय को कभी सहन नहीं करेगा, विद्या के क्षेत्र में विलंब होगा, उन्नति करेगा, खेलकूद के प्रति लगन रहेगी, माता पिता का आदर करेगा.
मेष- निर्माण कार्य में प्रगति होगी, प्रियजनों का मेलजोल बढ़ेगा, क्रोध, आवेश में आकर कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पछताना पड़े, सहयोग की भावना रहेगी.
वृषभ- धार्मिक आयोजन पर विचार होगा, पुराना पैसा मिलने का योग है, अनावश्यक कार्यो को टालना हितकर रहेगा, व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी.
मिथुन- कार्यक्षेत्र में विलंब से नुकसान हो सकता है, वाणी पर संयम रखें, व्यवहारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, व्यापारिक कार्यो की समस्या हल होगी.
कर्क- सुख सहयोग, मान सम्मान में वृद्धि होगी, संतान के संबंध में चिन्ता रहेगी, शिक्षा प्रतियोगिता के विषय में चल रहा प्रयास सार्थक होगा.
सिंह- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, निजी मामलों में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, मनोरंजन के कार्य सफल होंगे.
कन्या- स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है, समय देखकर कार्य करें, रचनात्मक कार्यो में रूचि रहेगी, नवीन कार्यो में व्यय हो सकता है.
तुला- राजनैतिक लाभ का योग है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी, ससुराल पक्ष से लाभ होगा, समय पर सोचे हुये कार्य बनने का योग है.
वृश्चिक- आय कम, व्यय अधिक होने से मन चिंतित रहेगा, नवीन कार्य की योजना बनेगी, दूर गये मित्र के सबंध में सुखद समाचार मिलेगा, निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
धनु- टाल मटोल के चलते कामकाज में परेशानी हो सकती है, शत्रुओं से सावधानी रखें, वृद्ध व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, मान सम्मान मिलेगा.
मकर- मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी, स्त्री सुख सहयोग मिलेगा, संतान के अधिकार में वृद्धि होगी, आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा.
कुम्भ- स्त्री सुख सहयोग मिलेगा, व्यापार में प्रगति होगी, मैत्री संबंध में प्रगाढ़ता आयेगी, वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखें.
मीन- शत्रुओं की पराजय होगी, धार्मिक कार्यो में रूचि बनी रहेगी, संतान का सहयोग रहेगा, परिवर्तन की दिशा में चल रहा प्रयास सफल होगा.
————————————————-
व्यापार भविष्य:
मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़, के भाव में गिरावट आयेगी, गेहूॅ, चांवल में तेजी होगी, चांदी के भाव में मंदी का योग है, आज हाजिर मार्केट में बने नीचे के भाव अधिक रहेंगे. भाग्यांक 6139 है.
————————————————-
