नशे में धुत ड्राइवर ने व्यस्त इलाके में चलाया ट्रैक्टर, सार्वजनिक धुनाई हुई

खंडवा। बीच शहर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हो गई। शराबी ड्राइवर ने खंडवा की सबसे व्यस्त सड़क पर ट्रैक्टर फुल स्पीड में दौड़ा दिया। राह चलते एक युवक के ऊपर से टायर निकाल दिया। युवक अस्पताल में भर्ती है। लोगों ने ड्राइवर को आगे रोककर उसकी पिटाई कर दी।

 

नशे में था ड्राइवर

खंडवा में रविवार दोपहर को रूह कंपाने वाला मंजर सामने आया। इसका वीडियो देख लोगों के होश उड़ गए। व्यस्ततम क्षेत्र शेर तिराहे का मामला है। एक शराबी ट्रैक्टर ड्राइवर अपने वाहन को तेज गति से दौड़ाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारते दिखाई दे रहा है।

 

सामूहिक पिटाई भी हुई

शहर के शेर तिराहे के सामने भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में अचानक से एक ट्रैक्टर तेज गति से आया। कई वाहनों को टक्कर मारते हुए बैरीकेट से टकराकर रुक गया। घटना में एक बाईक सवार रिंकेश गोलानी बाइक सहित चपेट में आ गया। घटना के बाद मौजूद भीड़़ ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर पुलिस के सुपर्द कर दिया।

 

घायल की जुबानी घटनाक्रम

घायल रिंकेश ने बताया कि वह अपनी बाईक से जा रहा थे, तभी ट्रैक्टर तेज गति आया और उसे टक्कर मार दी । वह नीचे गिर गया। फिर ड्राइवर ट्रैक्टर को रिवर्स ले रहा था। वहां मौजूद लोगों ने उसे खींचा और बाहर निकला। लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। तब उसकी जेब में शराब का क्वाटर रखा हुआ था। पुलिस घटना स्थल पर आई और युवक को थाने लेकर पहुंची।

Next Post

हादसे ने झकझोरा: कांप उठी रूह, दो एम्बुलेंस में 6 लाशें महाराष्ट्र रवाना

Mon Feb 24 , 2025
*अपडेट* …. देर रात तक पहुंचेंगी जलगांव फिर वहां से परिजन कर्नाटक तक ले जाएंगे शव जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत पहरेवा हाइवे में हुए दर्दनाक सडक़ हादस मेें महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की की फोरव्हीलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे मेें छह: लोगों की मौत हो गई जिसने भी ये […]

You May Like