जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से अपहृत युवती को बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया

श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश से अपहृत युवती को बरामद कर अपहरण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि एक विवाहित व्यक्ति को सोशल मीडिया के ज़रिए गंदेरबल की एक युवती को शादी का झूठा वादा करके उसका अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार गया है। पुलिस ने दंपति का हिमाचल प्रदेश में पता लगाया और युवती को उसके चंगुल से छुड़ाया। युवती के पिता ने तीन नवंबर को अपनी बेटी के घर से चले जाने के बाद अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी शादीपोरा गंदेरबल की एक विशेष पुलिस टीम ने उनके मोबाइल फोन का पता लगाया और आरोपी फिरदौस रुस्तम खान, निवासी शतीगाम, हंदवाड़ा और युवती को हिमाचल प्रदेश में रहते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा, “आरोपी आवारा किस्म का है और लगभग दस साल पहले उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। जाँच में यह भी पता चला कि आरोपी लड़कियों को लुभाने के लिए सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा था।”

सभी चिकित्सीय-कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद बरामद महिला को उसके कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंप दिया गया।

इस संबंध में, गंदेरबल पुलिस स्टेशन में धारा बीएनएस 87 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जाँच जारी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आम जनता, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अजनबियों से बातचीत करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचना दें।

 

Next Post

बिहार के भविष्य निर्माण का चुनाव है : नीतीश कुमार

Fri Nov 7 , 2025
पटना (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव प्रदेश के भविष्य निर्माण का है। श्री कुमार ने जमुई जिले के झाझा स्थित चांदमारी मैदान में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में कोई […]

You May Like